
नववर्ष पर अधिवक्ता परिषद ने तिलक चंदन लगा अधिवक्ताओं को दी बधाई…
- अधिवक्ता परिषद का कदम अनुकरणीय एवं स्वागतेय…
अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत ने आज उच्च न्यायालय परिसर में अधिवक्ता कक्ष के प्रवेश द्वार पर अधिवक्ताओं का चंदन तिलक लगा अभिनंदन करते हुए नववर्ष की शुभ कामनाएं दी।
इन पलों अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता परिषद के द्वारा परंपरागत रूप से सनातन हिंदू नववर्ष की प्रतिपदा तिथि पर अधिवक्ता बंधुओं को चंदन तिलक एवं मिष्ठान्न वितरण के साथ नूतन वर्ष अभिनंदन का कार्यक्रम किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज अधिवक्ता परिषद के अखिलेश कुमार, अतनु घोष आदि के साथ परिषद के कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ता कक्ष के मुख्य द्वार पर लोगों को बधाई देते हुए परस्पर नव वर्ष की शुभ कामनाएं दी।
इस संबंध में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि भारतीय संस्कृति एवं परंपरा अनुसार चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि पर नववर्ष का शुभारंभ होता है फलस्वरूप सर्व भारतीय समाज को नव वर्ष अभिनंदन एवं बधाई कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। इन पलों में चितरंजय पटेल ने कहा कि निश्चित रूप से अधिवक्ता परिषद का कदम अनुकरणीय एवं स्वागतेय है।




