
नेकावाला में रक्तदान कैम्प में 53 यूनिट रक्त
जयपुर।नेकावाला में स्वरूप हॉस्पिटल परिसर में चिलपली मोड के शिव मेडिकल एंड जनरल स्टोर के तत्वावधान में रक्तदान कैम्प संचालक व कार्यक्रम संयोजक हितेश कुमार खाण्डल के द्वारा संपन्न हुआ। शिविर में रक्तदाताओ द्वारा 53 यूनिट रक्त दान किया गया। खांडल ने बताया कि कोरोना महामारी में ब्लड बैंको में रक्त की कमी को देखते हुये। पिछले कुछ वर्षों से रक्तदान कैम्प लगाए जाते हैं। रक्तदाताओं को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया जाएगा |




