
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। दिनदहाड़े लूट से दहला कप्तानगंज — बदमाशों ने युवक को पीटकर लूटे पांच हजार रुपये, पुलिस पर उठे सवाल।।
बस्ती। 02 नवंबर 2025
जनपद बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दुबौला-बस्ती मार्ग पर कटरा खुर्द के पास रविवार की दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर हमला बोल दिया और नकदी लूटकर फरार हो गए।
बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में लूट की घटना की सूचना झूठी निकली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण और जांच कर लूट की घटना को फर्जी बताया है। बजरंगी गुप्ता निवासी टिनिच थाना गौर ने PRV 112 पुलिस को 5000 लूट की सूचना दी थी। पुलिस के मुताबिक फाइनेंस से संबंधित विवाद के कारण किस्त ना जमा कर पाने की स्थिति में युवक से मारपीट की बात सामने आई है ¹।
कप्तानगंज थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने चोटिल युवक को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज भिजवाया। पीड़ित युवक बजरंगी गुप्ता से तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। आपको लगता है कि इस मामले में रिकवरी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिनिच बाजार निवासी बजरंगी गुप्ता किसी काम से दुबौला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तीन से चार की संख्या में पहुंचे अज्ञात लुटेरों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की और करीब पांच हजार रुपये नकद लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कप्तानगंज पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कप्तानगंज अतुल श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।
हालांकि जब मामले के बारे में जानकारी लेने के लिए थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो पहले उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की आओ जब काफी देर बाद रिसीव किया तो बाद में बताने की बात कर फोन रख दिया।
इस पर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बदमाश इतने बेखौफ क्यों हैं — क्या पुलिस की चौकसी में कहीं ढिलाई बरती जा रही है?
दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने एक बार फिर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दुबौला चौकी क्षेत्र में पुलिस गश्त न के बराबर रहती है, जिसके चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
बहरहाल पुलिस मामले की जांच में तेजी से जुटी है , जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है |






















