A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजनीतिराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकासस्थानीय समाचार

भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

जिला कलक्टर ने दिलाई संविधान की शपथ राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

 

डीडवाना-कुचामन।   भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्री अवधेश मीणा, पूर्व जिला प्रमुख श्री भागीरथ चौधरी एवं जीतेंद्र सिंह जोधा सहि अन्य जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब का स्मरण किया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर द्वारा संविधान शपथ दिलवाई गई और संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम में जयपुर स्थित भवानी निकेतन परिसर में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

समाज कल्याण विभाग के जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयन्ती के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों में भी जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, कृषि विभाग के उपनिदेशक हरिओम सिंह राणा, अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा, सुनील मानवताल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवण राम सहित जन प्रतिनिधिगण एवं अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!