A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

माय भारत बजट क्वेस्ट- राजस्थान युथ डायलॉग का आयोजन 13 अप्रैल को

 

 

डीडवाना-कुचामन जिले में  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माय भारत बजट क्वेस्ट- राजस्थान युथ डायलॉग ( MY Bharat Budget Quest-Rajasthan Youth Dailogue) का राज्य स्तरीय आयोजन जयपुर में किया जायेगा। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री महोदय वर्चुअल माध्यम से युवाओं से संवाद करेंगे।

उक्त कार्यक्रम में राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस युवा संवाद कार्यक्रम में प्रात:8 बजे से 3.30 बजे तक उद्घाटन सत्र व तकनीकी सत्र विशेषज्ञों एवं संबंधित विभागों के माननीय मंत्री व सचिव द्वारा किया जायेगा।

उक्त कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन सोमवार,13 अप्रैल को पंचायत समिति डीडवाना में किया जायेगा। कार्यक्रम में जिले के 100 युवा वर्चुअल माध्यम से जुड़कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!