मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हरिद्वार जा रहे 15 कांवड़ यात्री घायल हो गए। यह सभी यात्री जिस गाड़ी में सवार थे, वो पेड़ से टकरा गई। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर है।घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे यह हादसा हो गया। इस हादसे में एक परिवार के 10 कांवड़ यात्री भी घायल हो गए, जिन्हें अभी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांवड़ यात्री प्रदीप ने बताया, “हम सभी कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे। तभी हमारी गाड़ी पेड़ से टकरा गई और हम इस हादसे का शिकार हो गए।इसमें करीब 10 से 15 लोग सवार थे। 10 कांवड़ यात्री ऐसे थे जो एक ही परिवार के थे। ड्राइवर को नींद आ गई। इस वजह से गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हमारे बच्चे भी साथ थे। अभी सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।” हादसे में चोटिल विशाल ने बताया कि हम सभी कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे। रात के समय यह हादसा हुआ। उस वक्त मेरे भाई समेत कई लोग सवार थे। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर पवन ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि रात के समय में मेरी ड्यूटी लगी हुई थी, तभी मेरे पास घायल अवस्था में 15 शिवभक्त लाए गए। इसके बाद हमने उन्हें भर्ती कराया। हमने इस हादसे के संबंध में उच्च अधिकारी को भी जानकारी दी है। फिलहाल सभी घायलों की हालत ठीक है। सभी घायलों का एक्स-रे कराया जाएगा, ताकि उनके स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी मिल सके। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत ठीक है। अगर आगे किसी के लिए ऐसी स्थिति पैदा हो कि उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ जाए, तो ऐसा किया जाएगा।
विकास से कोसों दूर सगमा प्रखंड — जनता पूछ रही, “आखिर कब बदलेगी सगमा की तस्वीर?”
10/05/2026
: चौमूं के सामोद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
10/05/2026
रात्रि चौपाल में कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना*
10/05/2026
मीरजापुर पुलिस थाना अदलहाट व एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना से पूर्व में थाना अदलहाट पर पंजीकृत अपहरण की घटना असत्य पायी गयी, सम्पूर्ण प्रकरण में षडयंत्र करने वाले कुल 06 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार (वादिनी ही निकली मुख्य साजिशकर्ता)-
10/05/2026
आज गया जिला के टिकारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिंघापुर मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गयाl
10/05/2026
अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई, गयाजी मे 11मई 2026(सोमबार )को लगेगा रोजगार शिविर l
10/05/2026
लखीमपुर खीरी: यातायात नियमों की अनदेखी पड़ रही भारी, एक ही दिन में कटे 207 चालान
10/05/2026
RSS के शताब्दी वर्ष में अधिवक्ता परिषद का आयोजन
10/05/2026
शाहपुर की घटना प्रशासनिक विफलता और शराब माफियाओं के आतंक का परिणाम है – भूपेंद्र सिंह मोहासा
10/05/2026
RSS के शताब्दी वर्ष में अधिवक्ता परिषद का आयोजन
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!