

डीडवाना-कुचामन । जिला कलक्टर श्री अवधेश मीणा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने विभागवार फ्लैगशिप योजनाओं व विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में पेयजल आपूर्ति, जल जीवन मिशन के कार्य,समर कंटीजेन्सी कार्ययोजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर गर्मियों के मध्यनजर पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए।
बैठक में कृषि एवं उद्यान विभाग की प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं की प्रगति एवं जिले में कृषि व उद्यानिकी विभाग की पॉली हाउस, फार्म पौंड, व प्राकृतिक खेती योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग की अटल प्रगति पथ, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं जिले में सड़को से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर श्री मीणा ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला व बाल विकास, महिला अधिकारिता विभाग, रसद विभाग पशुपालन विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, विद्युत विभाग, सहकारिता, खेल, खनन विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं व विभागीय कार्यों तथा बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, भूमि आवंटन प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पंच गौरव योजना की समीक्षा करते हुए संपादित गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली और कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को किसानों को निर्धारित दरों पर उपज खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि फसल खरीद को लेकर समय रहते सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली जाये। खरीद केन्द्रों पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाये।
इसके साथ ही जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों व परिवादों का निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने खनन विभाग को अवैध खनन की रोकथाम करने, विद्युत विभाग को नावां स्थित झील परिसर में अवैध विद्युत कनेक्शन पर कारवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर श्री अवधेश मीणा ने ई-फाइल प्रणाली में प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागों के अधिकारी ई-फाइलों का निपटारा निर्धारित समयसीमा में करना सुनिश्चित करें।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा,पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।






