A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सेवानिवृत्त एवं दिवंगत अधिकारी, कर्मचारी के परिजनों का सम्मान किया

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। सेना के सेवानिवृत्त एवं दिवंगत अधिकारी कर्मचारियों के परिजनों का कलेक्टर ने सैन्य अधिकारियों के साथ शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया एवं उनसे उनके स्वास्थ्य सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। कलेक्टर ने भूतपूर्व सैनिक रैली में मौजूद सेना के दिवंगत जवानों के परिजनों एवं सेवा निवृत्त सैनिकों के परिजनों के बीच जाकर उनके हाल-चाल एवं स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की ।कलेक्टर ने वीर नारियों के सम्मान में उनको शाल श्री फल से भेंट किया एवं उपहार प्रदान किये।उन्होंने कहा कि आपके परिवारों द्वारा देश के लिए दी गई आहुति कभी बेकार नहीं जाएगी उनके द्वारा किए गए कर्तव्य का हमेशा सम्मान होगा। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि आप सभी स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो और यदि कभी भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ती है तो जिला प्रशासन आपके साथ हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार है।

Back to top button
error: Content is protected !!