
चित्रसेन घृतलहरे, 9 नवम्बर 2025//श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के निर्देश पर अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सारंगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 06 नवंबर 2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम रेंजरपारा सारंगढ़ में पुलिस टीम ने दबिश दी।मौके पर एक व्यक्ति रिंकु सारथी पिता संतोष सारथी उम्र 21 वर्ष, निवासी रेंजरपारा सारंगढ़ को अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार की देशी, विदेशी एवं महुआ शराब बरामद की —
33 नग रॉयल चैलेंज (180 एमएल प्रत्येक) – कुल 5 ली. 940 मि.ली
12 नग गोवा शराब (180 एमएल प्रत्येक) – कुल 2 ली. 160 मि.ली
15 नग रोमियों लाल देशी मदिरा प्लेन – कुल 2 ली. 700 मि.ली
37 नग रोमियो सफेद देशी मदिरा प्लेन – कुल 6 ली. 660 मि.ली
96 पाउच महुआ शराब (200 एमएल प्रत्येक) – कुल 19 ली. 200 मि.ली कुल जुमला शराब मात्रा – 36 लीटर 660 एमएल, अनुमानित कीमत करीब ₹14,800।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में अपराध क्रमांक 854/2025, धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी व जवान —
निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, सहायक उपनिरीक्षक कलिराम कुर्रे, प्रधान आरक्षक सोनसाय यादव, आरक्षक चंद्रप्रकाश पाल, भुनेश्वर चंद्रा, पुरुषोत्तम राठौर, योगेश कुर्रे एवं अजय लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









