
एनके एरिया में सरहुल महोत्सव: भव्य शोभायात्रा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
खलारी। एनके एरिया सरना समिति के तत्वावधान में डकरा में आयोजित सरहुल महोत्सव का आयोजन शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डकरा स्थित सरना स्थल पर पाहन शिवचरण गंझू द्वारा पारंपरिक विधि से पूजा अर्चना की गई।
पूजा के बाद विभिन्न गांवों से आई खोड़हा टीमों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य और गीत प्रस्तुत कर भव्य सरहुल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा महाप्रबंधक कार्यालय से मुख्य सड़क होते हुए केडीएच सरना क्लब तक पहुंची, जहां सरहुल गीत एवं नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनके एरिया महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे:
मुखिया पुतुल देवी
मुखिया ललिता देवी
मुखिया दीपमाला कुमारी
मुखिया सुनीता देवी
कांग्रेस नेत्री इंदिरा देवी
रैविमो प्रवक्ता रामलखन गंझू
देवपाल मुंडा, अशोक लकड़ा, नरेश गंझू, बाजो देवी, मुन्ना देवी, उदय सिंह सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लालचंद विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन में रंथू उरांव और सूरज मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर सभी टीमों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए:
कन्हाई पासी, प्रभाकर गंझू, अमर भोगता, राजकुमार उरांव, राजकुमार मुंडा, महेंद्र भोगता, रूपलाल गंझू, नुन्दन गंझु, मिथुन गंझू, सुकरा उरांव, दीपक टाना भगत।
एनके एरिया में यह महोत्सव न केवल सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का माध्यम बना, बल्कि स्थानीय जनसमुदाय को एकजुट करने का भी अवसर प्रदान किया।



