
🚨🔥 “गौरक्षकों में घमासान! दक्ष चौधरी और दीपक तिवारी के बीच विवाद, फोन पर गाली-गलौज और धमकियों का वीडियो वायरल” 🔥🚨
सहारनपुर। जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक और मामला सामने आया है, जहां खुद को गौरक्षक बताने वाले दो युवकों—दक्ष चौधरी और दीपक तिवारी—के बीच विवाद अब खुले टकराव में बदल गया है। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और अब मामला फोन पर गाली-गलौज और एक-दूसरे को गंभीर धमकियाँ देने तक पहुंच गया है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच चल रहा यह विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुँच चुका है। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर “हिंदूवादी दीपक तिवारी” नामक अकाउंट से अपलोड किया गया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल सुनाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
जानकारी यह भी सामने आई है कि @Uppolice द्वारा पहले भी इन दोनों पर कार्रवाई की जा चुकी है और उन्हें समझाने का प्रयास किया गया था, लेकिन इसके बावजूद दोनों के रवैये में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में अब यह मामला केवल व्यक्तिगत विवाद तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बनता नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस विवाद पर सख्ती से कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आगे चलकर किसी बड़ी घटना का कारण बन सकता है। सोशल मीडिया पर इस तरह की धमकियाँ और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल युवाओं पर भी गलत प्रभाव डाल रहा है।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रण में लाया जाता है या नहीं।
✍ रिपोर्ट: एलिक सिंह
ब्यूरो प्रमुख – हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर
📞 संपर्क: 8217554083
🖋 संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़










