
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिछावर में आस्था और उत्साह का अनूठा समागम होने जा रहा है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 30 मार्च 2026 को मां हरसिद्धि देवी मंदिर प्रांगण में ‘हरसिद्धि महोत्सव’ का अत्यंत भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण सांय 7 बजे से सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक जयसिंह राजा होंगे। वे अपने साथी कलाकारों के साथ मां हरसिद्धि के चरणों में भजनों और बुंदेली लोकगीतों की मधुर प्रस्तुतियां देंगे। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों से इस आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।









