A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले में अब तक औसत 372.1 मि.मी. वर्षा दर्ज

नीमच 15 जुलाई 2025, जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 372.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 235 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जुन से इस वर्ष अब तक नीमच में 330.5 मि.मी., जावद में 433 मि.मी., सिंगोली में 479.1 मि.मी. एवं मनासा में 246 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 232 मि.मी.जावद में 239 मि.मी.एवं मनासा में 234 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।
जिले में 15  जुलाई 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 14.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में  जावद में 20 मि.मी., मनासा में 18 मि.मी व सिंगोली में 21.1 मि‍.मी. वर्षा दर्ज की गई है। नीमच में कोई वर्षा दर्ज नही हुई हैं।
Back to top button
error: Content is protected !!