A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

दादा दरबार ब्लड बैंक बड़वाह द्वारा ग्राम सुलगांव में रक्तदान शिविर का आयोजन

38 लोगों ने लगभग 50 यूनिट रक्तदान किया

बांगरदा (खरगोन)एम. एच. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, सुलगाँव में पी. एम. श्री विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मंजुला गंगवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना श्री रेवा गुर्जर महाविद्यालय सनावद के तहत दादा दरबार ब्लड बैंक बड़वाह के द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें संस्था संचालक शिवकुमार रांडवा, डॉ.विशाल रांडवा, प्राचार्य डॉ. अतुल भगत्या तम्बोली व स्टॉफ सहित शासकीय विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाओं के साथ सुलगाँव व गुंजली,मथेला से आए सदस्यों ने रक्तदान किया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी अमित बड़ेकर ने बताया कि सुलगाँव में 50 यूनिट ब्लड का लक्ष्य रखा गया जिसमें दोपहर दो बजे तक 38 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। अब तक 2600 यूनिट से ज्यादा ब्लड रक्तदान योजना में लोगों द्वारा दान किया गया जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। संस्था सचिव ताहेरा मलिक ने बताया कि हम इस प्रकार सेवा कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। संरक्षक जाकिर हुसैन मलिक ने रक्तदान योजना की पूरी टीम व रक्तदान के लिए आगे आए सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!