
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 06 फरवरी 2026
नागपुर =====> नागपुर महानगर पालिका नगरसेवकों की पहली विशेष आमसभा में आज शुक्रवार 06 फरवरी को महापौर और उप महापौर पद के लिए चुनाव होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव मे मिले बहुमत संख्या बल के आधार पर भाजपा महापौर बनना तय माना जा रहा है। नागपुर महानगरपालिका आम चुनाव में निर्वाचित हुए नगरसेवकों की आज पहली बैठक सुबह 11 बजे रेशमबाग स्थित सुरेश भट्ट सभागृह में आयोजित की जा रही है। विशेष सभा में महापौर का पद महिला एवं उप महापौर का पद के चुनाव कराए जायेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके साथ ही ’16 स्थाई समिति सदस्यों की भी नियुक्ति आज की जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभा की सूचना महानगरपालिका नागपुर आयुक्त एवं प्रशासक डॉ• अभिजीत चौधरी जी के द्वारा दी गई है। जानकारी अनुसार इस विशेष सभा में पीठासीन अधिकारी के तौर पर जिलाधिकारी डॉ• विपिन इटनकर जी मौजूद रहेंगे। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगरसेविका नीता ठाकरे को और कांग्रेस की ओर से नगरसेविका स्नेहल ठाकरे ने महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। उप महापौर पद के लिए भाजपा से लीला हथीबेद और कांग्रेस से विवेका निकोसे को तैयार किया गया है। जानकारी के अनुसार आज नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापस लेने के लिए हमय दिया जायेगा। चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नागपुर महानगर पालिका को आज महापौर और उप महापौर मिल जायेंगे। महानगर पालिका संपन्न हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है। इसको देखते हुए मनपा महापौर और उप महापौर दोनों पदों पर भाजपा की जीत की उम्मीद की जा रही है।









