
शक्ति पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला सक्ती के मंडल मालखरौदा में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस के तृतीय सत्र में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्य पद्धति विषय पर विस्तृत जानकारी प्राप्त किया गया 

इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक अनुशासन, कार्यकर्ता की भूमिका तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया और इस अवसर पर मंडल मालखरौदा के पदाधिकारीगण सहित वरिष्ठ कार्यकर्तागण की गरिमामयी उपस्थिति रही।



