A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पुलिस प्रेक्षक श्री अब्दुल हमीद की अध्यक्षता में CAPF अधिकारियों की बैठक

9/11/2025

पुलिस प्रेक्षक श्री अब्दुल हमीद की अध्यक्षता में CAPF अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

 

आज समाहरणालय सभाकक्ष में विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनज़र पुलिस प्रेक्षक महोदय की अध्यक्षता में सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ‌व्यय प्रेक्षक,जिला निर्वाचन पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक, विभिन्न अर्द्धसैनिक बलों के कंपनी कमांडर, डिप्टी कमांडर, जिला स्तरीय पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान पुलिस प्रेक्षक महोदय ने जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान संपन्न कराने हेतु सभी CAPF टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा गश्ती दलों द्वारा नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए।

 

प्रेक्षक महोदय ने निर्देशित किया कि सभी कंपनी कमांडर अपने-अपने तैनाती क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन के साथ सतत समन्वय बनाए रखें।

 

मतदान पूर्व, मतदान दिवस तथा मतगणना तक सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए।

 

शराब एवं धन के दुरुपयोग पर रोक लगाने हेतु सघन जांच एवं निगरानी की जाए।

 

फ्लाइंग स्क्वाड, स्टैटिक सर्विलांस टीम एवं पुलिस गश्ती दलों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

 

बैठक में पुलिस प्रेक्षक महोदय ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर मतदाताओं को भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

अंत में, उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए ताकि जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न हो सके।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!