
– बैरिया।अखिल भारतीय प्रधान संगठन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को बैरिया ब्लॉक परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैरिया प्रधान संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘डब्लू’ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधानों ने एकजुट होकर अपनी एक सूत्रीय मांगों को मुखर किया।बैठक के उपरांत, प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र खंड विकास अधिकारी आदित्य कुमार सिंह को सौंपा। पत्रक के माध्यम से प्रधानों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांवों में प्रशासकों की नियुक्ति न की जाए।प्रशासक न्युक्त होने से लोकतांत्रिक मूल्यों का होगा हनन।प्रधान संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासकों की नियुक्ति से न केवल विकास कार्यों में बाधा आएगी, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन भी होगा।प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को ही विषम परिस्थितियों में सेवा का अवसर मिलना चाहिए। चुनाव होने तक वर्तमान प्रधानों को ही कार्यभार सौंपने से ग्रामीण विकास की निरंतरता बनी रहेगी।रोशन गुप्ता ने कहा किग्राम प्रधान सीधे तौर पर जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं। प्रशासक की नियुक्ति से ग्रामीण व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में दूरी आ जाएगी।उनकी मांग थी कि कार्यकाल विस्तार देकर प्रधानों को ही जिम्मेदारी दी जाए। इस दौरान ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे और उन्होंने एक स्वर में संगठन के निर्णय का समर्थन किया। प्रधानों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आगे की रणनीति तैयार करेंगे।बैठक मे अरुण यादव रोशन गुप्ता अशोक कुमार पाण्डेय रवि प्रताप सिंह शिवजी सिंह हिर्दयनंद वर्मा संजय चौधरी मनजी पासवान शुभम सिंह जितेन्द्र वर्मा बसंत यादव सहित सभी प्रधान उपस्थित रहे।














