
फिरोजाबाद | नारखी क्षेत्र से बड़ी खबर
ग्राम आतीपुर में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर 1 दिसंबर 2025 से बिजली के बकाया बिलों पर 100% ब्याज माफी लागू कर दी गई है। यह निर्णय उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देने और बकाया वसूली को सुगम बनाने के लिए लिया गया है।
विद्युत उपकेंद्र नगला सैट की टीम ने ग्राम पंचायत आतीपुर में घर-घर जाकर इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। ग्रामीणों को योजना का लाभ उठाने, समय पर बिल जमा करने और माफी का अधिकतम फायदा लेने की जानकारी दी गई।
प्रचार अभियान के दौरान अवर अभियंता अनूप श्रीवास्तव, संविदा कर्मचारी जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, तथा संविदा कर्मचारी अनिल कुमार, दलबीर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, विक्रम सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ समय रहते उठाएं और अपने बकाया बिल जमा कर बिजली आपूर्ति को नियमित बनाए रखें।













