A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 43 जोड़ों ने लिए सात फेरे, सरकार ने दिया गृहस्थी का पूरा सैट

फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 43 जोड़ों ने लिए सात फेरे, सरकार ने दिया गृहस्थी का पूरा सैट

फिरोजाबाद।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शहर के आर.एस.एस. रिसोर्ट में शुक्रवार को 43 जोड़ों का विवाह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इनमें 30 हिंदू और 13 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। नगर निगम फिरोजाबाद के 28, नगर पंचायत मक्खनपुर के 3 और विकास खंड फिरोजाबाद के 12 जोड़ों को योजना के तहत लाभ दिया गया।

हर जोड़े को मिला पूरा गृहस्थी किट

सरकार द्वारा कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार शादी कराने के बाद गृहस्थी की शुरुआत के लिए विस्तृत सामग्री दी गई। इसमें शामिल रहे—
साड़ी-ब्लाउज, पेटीकोट, चुनरी, पैंट-शर्ट का कपड़ा, फेंटा/गमछा, चांदी की पायल व बिछिया (एक-एक जोड़ी), स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाही, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, कूल केज, आयरन प्रेस, डबल बेड चादर, दो पिलो कवर, दो कंबल, दो गद्दे/मैट्रेस, दो तकिए, सिंहोरा, चूड़ी-कंगन, ड्राई फ्रूट्स और मिष्ठान सहित अन्य सामग्री।

महापौर ने दिए दाम्पत्य जीवन के आशीर्वाद

महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी उठा रही है। उन्होंने सभी नवविवाहितों को नए जीवन की शुभकामनाएं दीं।

वंचितों तक योजनाओं का लाभ—भाजपा जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने कहा कि सरकार समाज के हर वंचित वर्ग को योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

योजना का उद्देश्य—गरीब परिवारों का सहारा

ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मीनारायण यादव ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना गरीबों को आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास के पात्र परिवारों को योजना की जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनरेश कटारा, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, एसडीएम सुदर्शन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के.एम. सिंह, अपर नगर आयुक्त अब्बास नकवी, समाज कल्याण अधिकारी राजमती, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी और नगरीय निकाय के अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रेमस्वरूप पारस ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!