A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी शुरू, नई कार्यकारिणी गठित

फिरोजाबाद में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी शुरू, नई कार्यकारिणी गठित

फिरोजाबाद में भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयन्ती महोत्सव समिति की बैठक होटल ॐ में आयोजित हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

राजेश यादव लला चौधरी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि महामंत्री हरेंद्र यादव और कोषाध्यक्ष पंकज यादव बने। उपाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र यादव (हरे कृष्णा), तेजेन्द्र यादव, दिनेश यादव, राहुल यादव, कृष्णकांत यादव व राजेन्द्र यादव को मनोनीत किया गया। सचिव पद की जिम्मेदारी धर्मेन्द्र यादव, अभिषेक यादव (कृष्णा), राजेन्द्र यादव, विशाल यादव व बृजेश यादव को दी गई।

बैठक में डिप्टी मेयर श्याम सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। जन्माष्टमी पर्व को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।

Back to top button
error: Content is protected !!