
अजीत मिश्रा (खोजी)
बस्ती यूपी।। साइबर ठगी करने वाले दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे।सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने मामले को लेकर पुलिस लाइन सभागार में किया खुलासा।
गिरफ्तार अभियुक्त करोड़ों रुपए की साइबर धोखाधड़ी करके सोने के सिक्के खरीदने का करते थे काम। प्रतिष्ठित ज्वैलर्स व्यापारी(बालक राम) प्रज्वल गुप्ता ने 2 लाख से ज्यादा की साइबर ठगी को लेकर दिया था शिकायती पत्र।घटना में शामिल गैंग के सरगना समेत कुल 2 सायबर अपराधियों को पुलिस ने अमहट के पास से किया गिरफ्तार।पुलिस से दूर और अपनी पहचान छुपाने के लिए दोनों अभियुक्त फर्जी सिम कार्ड व मयूल बैंक खातों का करते थे इस्तेमाल।गिरफ्तार अभियुक्त श्रीकांत वर्मा और सोनू कुमार जनपद गोंडा के हैं निवासी।अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 2 लाख के करीब कीमत वाली 4 मोबाइल फोन,मोटरसाइकिल,फर्जी पासबुक समेत पेन कार्ड,आधार कार्ड किया बरामद।
बस्ती साइबर क्राइम थाना व SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई में करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश। गैंग का सरगना समेत 2 शातिर साइबर अपराधी गोंडा जिले से गिरफ्तार ।
गिरफ़्तारी अमहट क्षेत्र (थाना कोतवाली) से इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस के ज़रिये की गई। बालक राम ज्वेलर्स के मालिक प्रज्ज्वल गुप्ता से ₹2,06,550 की ठगी कर सोने के सिक्के खरीदने के बाद पेमेंट वापस ले लिया गया। मामले में धारा 318(4), 319(2) BNS और IT Act 66D के तहत मुकदमा दर्ज है। ठगों का गैंग फर्जी सिम, म्यूल बैंक खातों और इंटरनेट बैंकिंग से करता था ठगी । शातिर अपराधी ज्वेलरी शॉप से गोल्ड लेकर ATM से निकालते थे पैसे, फिर आपस में आपस में करते थे बंदर बांट ।आरोपी पुलिस से बचने के लिए नकली दस्तावेज़, फर्जी पहचान और अलग-अलग मोबाइल नंबर का करते थे इस्तेमाल ।
🥷गिरफ्तार आरोपी – श्रीकान्त वर्मा पटेल नगर, मनकापुर, गोंडा सोनू कुमार,मदनपुरा, खोडारे, गोंडा।
🛒आरोपी के पास से बरामद हुए-
4 एंड्रॉयड/IOS मोबाइल फोन (कीमत ₹2 लाख लगभग) मोटरसाइकिल, नकद ₹2,200,5 फर्जी पासबुक, 10 ATM कार्ड, 7 सिम, पैन, आधार, DL ।
अभियुक्तगण तकनीकी रूप से दक्ष, पुलिस को चकमा देने के लिए उन्नत तरीके अपनाते थे। पूरी ठगी योजनाबद्ध अपराधी षड्यंत्र का हिस्सा थी – एक गैंग के रूप में कार्य करते थे।
🚓पुलिस टीम में साइबर थाना प्रभारी विकास यादव, SOG प्रभारी चंद्रकांत पांडेय, और कुल 20+ कर्मी रहे शामिल। कार्रवाई ने बस्ती के व्यापारियों और डिजिटल लेनदेन करने वालों में भरोसा किया पैदा l
पुलिस अधीक्षक बस्ती ने कहा: “ऐसे साइबर अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई ।”











