A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

महुदा में बालू माफिया सक्रिय, रोजाना 500 ट्रैक्टर से अवैध खनन

धनबाद
महुदा थाना क्षेत्र में दामोदर नदी के तेलमोचो और कुंजी घाट से अवैध बालू खनन खुलेआम जारी है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन करीब 500 ट्रैक्टरों से बालू की ढुलाई की जा रही है, जिससे सरकार को हर महीने लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कारोबार संगठित गिरोह के जरिए चल रहा है, जबकि खनन विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। बालू लदे ट्रैक्टर महुदा थाना और अंचल कार्यालय के सामने से गुजरते हैं, लेकिन रोकथाम नहीं हो रही। तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है और कई बार नाबालिगों को वाहन चलाते देखा गया है। साथ ही बालू की कीमतों में भी मनमानी करते हुए तस्कर इसे महंगे दामों पर बेच रहे हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!