A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

रामगढ़ में पुलिस–चोर मुठभेड़, कुख्यात अंतरजनपदीय चोर इंदल ढेर नहीं लेकिन गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद

रामगढ़ में पुलिस–चोर मुठभेड़, कुख्यात अंतरजनपदीय चोर इंदल ढेर नहीं लेकिन गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद

फिरोज़ाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोज़ाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देशन में रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित जंगलों में देर रात पुलिस और अंतरजनपदीय चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में कुख्यात चोर इंदल पुत्र दीवान सिंह (निवासी रायभा, थाना अछनेरा, आगरा) गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि उसका साथी अजयपाल उर्फ अज्जू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

कैसे हुई मुठभेड़?

18/19 नवंबर को रामगढ़ थाना क्षेत्र के दो घरों में बड़ी चोरी हुई थी। वादी की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 739/2025 दर्ज कर तीन चोरों — इंदल, अजयपाल उर्फ अज्जू और विक्की — को वांछित घोषित किया था।
पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिशें दे रही थीं। इसी दौरान आज मुखबिर से सूचना मिली कि जंगलों में चोरी के माल का बंटवारा होने वाला है। जैसे ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की, दोनों संदिग्धों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें इंदल के पैर में गोली लग गई।

इंदल के पास से बरामद

01 अवैध तमंचा 315 बोर

03 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस

चोरी की पीली धातु की 02 बालियां

01 क्रेडिट कार्ड, 01 आधार कार्ड

01 मोबाइल फोन

₹1500 नगद

साथी विक्की पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

पुलिस पहले ही आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है। उसके कब्जे से भी चोरी का सामान — 01 जोड़ी बाली, एक आधार कार्ड और ₹1150 — बरामद हुए थे।

कुख्यात चोर इंदल का धमाकेदार आपराधिक इतिहास

इंदल के खिलाफ आगरा, बरेली और फिरोज़ाबाद में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और डीएए एक्ट सहित 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वह 2017 से लेकर 2025 तक लगातार विभिन्न जिलों में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है।

फरार आरोपी की तलाश तेज

फरार आरोपी अजयपाल उर्फ अज्जू की तलाश में पुलिस की दबिशें जारी हैं। पुलिस का दावा है कि उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिवेश कुमार, अंकित कुमार, अजय कुमार, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार, जितेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल हितेंद्र शर्मा शामिल रहे।

रामगढ़ पुलिस की तेज़ कार्रवाई से बड़ी चोरी का खुलासा, एक कुख्यात चोर गिरफ्तार—दूसरे की तलाश जारी।

Back to top button
error: Content is protected !!