A2Z सभी खबर सभी जिले की

वांछित अभियुक्त अर्जुन गिरफ्तार, जसराना पुलिस की कार्रवाई फिरोजाबाद, 17 जुलाई

वांछित अभियुक्त अर्जुन गिरफ्तार, जसराना पुलिस की कार्रवाई
फिरोजाबाद, 17 जुलाई

थाना जसराना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अर्जुन पुत्र रक्षपाल निवासी गोधना, थाना घिरोर, जिला मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने यह गिरफ्तारी गुरुवार को जसराना बाईपास रोड से चेकिंग के दौरान की। अर्जुन के खिलाफ थाना जसराना में मुकदमा संख्या 077/25, धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत की गई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संयुक्त प्रयास किया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को अग्रिम कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे —

प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह

उपनिरीक्षक सुधीर कुमार

कांस्टेबल पवन कुमार

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!