उत्तर प्रदेश

विकसित भारत का अमृत काल” सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम 11 साल भारतीय जनता पार्टी का ‘प्रोफेशनल मीट’ कार्यक्रम – मुकुंद धाम, कंकाली, मथुरा

विकसित भारत का अमृत काल” सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम 11 साल
भारतीय जनता पार्टी का ‘प्रोफेशनल मीट’ कार्यक्रम – मुकुंद धाम, कंकाली, मथुरा

आज मुकुंद धाम, कंकाली, महानगर मथुरा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम 11 साल” थीम पर ‘प्रोफेशनल मीट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मथुरा की लोकप्रिय सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी रहीं।

मुख्य वक्ता के रूप में फिरोजाबाद के लोकप्रिय विधायक श्री मनीष असीजा जी ने अपने विचार साझा किए।
श्री मनीष असीजा ने अपने संबोधन में कहा—

“देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। भाजपा सरकार की नीतियों ने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई है।

आज भारत आत्मनिर्भरता, तकनीकी नवाचार, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह सब प्रधानमंत्री जी के संकल्प, साधना और राष्ट्रभक्ति का परिणाम है।

मैं सभी प्रोफेशनल्स से आह्वान करता हूं कि वे इस अभियान में सहभागी बनें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।”

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रोफेशनल्स, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को दोहराया और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत किया।

Back to top button
error: Content is protected !!