A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू के साथ शातिर अभियुक्त राहुल गिरफ्तार

शिकोहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू के साथ शातिर अभियुक्त राहुल गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शातिर अभियुक्त राहुल पुत्र तुलसीराम को दिखतौली नहर पुल के पास से अवैध चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम लगातार संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को राहुल संदिग्ध स्थिति में मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू (छुरा) बरामद हुआ।

अवैध हथियार मिलने पर आरोपी के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में मु0अ0सं0 819/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

आरोपी का नाम-पता

राहुल पुत्र तुलसीराम, निवासी दुर्गा नगर, गली नं. 07, कुशवा बगीची, थाना रसूलपुर, जनपद फिरोजाबाद

बरामदगी

एक अवैध चाकू/छुरा

अभियुक्त राहुल का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 819/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट – थाना शिकोहाबाद

2. मु0अ0सं0 0137/2022, धारा 380, 411 भादवि – थाना रामगढ़

3. मु0अ0सं0 0469/2022, धारा 401 भादवि – थाना रामगढ़

4. मु0अ0सं0 0145/2024, धारा 3/25 आयुध अधिनियम – थाना रामगढ़

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार

उपनिरीक्षक नवीन कुमार

उपनिरीक्षक फैसल खान

हे.का. माधव सिंह

का. गोविन्द गौतम

Back to top button
error: Content is protected !!