A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडदेशधार्मिकमौसम और स्वास्थ्यराजनीतिराजनीति और प्रशासनसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारसंस्कृतिस्थानीय समाचार

श्री राम सेना ने रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासन का जताया आभार

थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार एवं मुंशी कौशल को किया सम्मानित

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): श्री राम सेना के अध्यक्ष रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू के नेतृत्व में रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।श्री राम सेना के पदाधिकारियों ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार एवं मुंशी कौशल कुमार दुबे को चुनरी ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष भोलू ने कहा कि पुलिस प्रशासन की सक्रियता, सतर्कता और सहयोग के कारण ही बंशीधर नगर में रामनवमी का पर्व शांति और उल्लास के साथ संपन्न हो सका। उन्होंने नगरवासियों एवं प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

वहीं थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने सम्मान के लिए श्री राम सेना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही इतना बड़ा आयोजन सफल हो पाया।

मौके पर श्री राम सेना के संरक्षक कमलेश मेहता, मिंटू कुमार, आशीष कुमार, उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल, नित्यानंद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!