
1–समाज में शिक्षा ,स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के अलावा व्यक्तित्व विकास भी बहुत आवश्यक है–ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार नागले
मेहरा डेहरिया समाज समिति मध्यप्रदेश के जिला बैतूल की जिला स्तरीय बैठक आज घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के सारनी स्थित बाबा मठारदेव प्रांगण के मंगल भवन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भगवान बुद्ध के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
तत्पश्चात समिति के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने समाज की एकता, संगठन और शिक्षा पर जोर देते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही ब्लॉक की नई बॉडी बनाने युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ का गठन करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा किया गया
इस अवसर पर जिलेभर से आए समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बैठक को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम प्रदेश सहकार्यवाहक अध्यक्ष अशोक नागले जी प्रदेश उपाध्यक्ष नागकर पालिका अध्यक्ष सारणी किशोर बरदे नगरगपालिक अध्यक्ष आमला नितिन गडरे जी जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार नागले पार्षद योगेश बर्डे
पीनटिश आनंद नागले जिला उपाध्यक्ष प्रकाश डेहरिया सी एम बेले जी शिव कर छले जगदीश डहेरिया रमेश उपराले जितेंद्र बेले संगीता डहेरिया ज्योति नागले किरण नागले कम्मो पिपर्दे समेत सभी समाजों जनो की गरिमामई स्थिति में सम्पन्न हुआ









