

सिंगरौली पुलिस द्वारा पुलिस लाइन पचौर में बलवा ड्रिल परेड का आयोजन..
कानून,व्यवस्था से जुड़ी सभी चुनौतियों से निपटने हेतु कराया गया अभ्यास..
*कानून-व्यवस्था संबंधी ड्यूटियों को दृष्टिगत रखते हुए सिंगरौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन पचौर स्थित परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल परेड का आयोजन किया गया। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में संपन्न हुआ।*
बलवा ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति, भीड़ नियंत्रण, उपद्रवी गतिविधियों एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले हालात से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु पुलिस बल को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।
मॉक बलवा ड्रिल के दौरान पुलिस टीम के कुछ सदस्यों द्वारा बलवाइयों की भूमिका निभाई गई, जिन पर नियंत्रण हेतु पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लाठीचार्ज, टीयर गैस का प्रयोग तथा हवाई फायरिंग का अभ्यास किया गया। इस दौरान टीयर गैस के सुरक्षित उपयोग, सावधानियों एवं निर्धारित प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी भी दी गई।
इस बलवा ड्रिल परेड में एस.डी.ओ.पी. देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी जियावन, सुश्री रोशनी कुर्मी थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल, महिला थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना परिहार, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, उप निरीक्षक उदय सिंह करिहार, उप निरीक्षक श्रीमती प्रियंका शर्मा, उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार, चौकी प्रभारी जयंत, थाना स्टाफ, पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयीन स्टाफ सहित कुल लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
*नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना, उपद्रवी तत्वों पर त्वरित नियंत्रण करना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने नियमित अभ्यास, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।*
*सिंगरौली पुलिस कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने हेतु पूरी तरह सतर्क, प्रशिक्षित एवं प्रतिबद्ध है।*

