
सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड ,9425179527
*सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार*
*चुरहट पुलिस ने दबिश देकर दबोचा; रीवा जिले का हिस्ट्रीशीटर आरोपी पहुँचा जेल*
पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी चुरहट उप निरीक्षक दीपक बघेल के कुशल नेतृत्व में चुरहट पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
*1. घटना का विवरण एवं प्राथमिकी*
दिनांक 26/03/2026 को एक नाबालिग पीड़िता ने अपनी माता के साथ थाना चुरहट उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि एक युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी, उसके साथ मारपीट की और डरा-धमकाकर होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध धारा 64(2), 331(4), 115(2), 351(3) बी.एन.एस. एवं 5(1)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया।
*2. आरोपी की गिरफ्तारी एवं घेराबंदी*
उप निरीक्षक आशा सिलावट के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध ठिकानों पर घेराबंदी की, जहाँ आरोपी छिपा हुआ था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दिनांक 26/03/2026 की शाम 07:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
3. आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी कई थानों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं:
थाना सगरा (जिला रीवा): 04 आपराधिक मामले।
थाना रायपुर कर्चुलियान (जिला रीवा): 01 आपराधिक मामला।
*4. कानूनी कार्यवाही*
आरोपी को गिरफ्तार करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है ताकि पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाया जा सके।
*5. सराहनीय भूमिका*
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक बघेल, उप निरीक्षक आशा सिलावट, एएसआई अमोल सिंह, महिला प्रधान आरक्षक सुमित्रा पटेल, आरक्षक सुशील कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
#MP_POLICE









