A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस पुरदिलनगर मैं काली माता मंदिर पथवारी मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया भक्तों का उमडे पडा जन सैलाब

हाथरस पुरदिलनगर पथवारी मन्दिर

काली मंदिर पर हुआ विशाल भंडारा रामनवमी के उपलक्ष में हवन भी किया गया

भकतो द्वारा भक्ति और सेवा भावना के संकल्प के साथ पथवारी वाली देवी मंदिर के समीप एक विशाल शिविर लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धा और सेवा का संगम कार्यक्रम का शुभारंभ कन्याओं को भोजन कराकर किया गया माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना और फल, फूल एवं मिष्ठान का भोग लगाकर किया गया। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गर्मी को देखते हुए समिति द्वारा शुद्ध एवं शीतल जल की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। उपस्थित भक्तों ने माता रानी के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस पुनीत कार्य में समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिनमें मुन्ना लाल कुशवाहा पंकज महेश्वरी दीपक पेंटर जितेंद्र मास्टर राहुल सोनी कालीचरण भगत जी नवीन कुशवाहा देवी राम कुशवाहा गौरी शंकर पुजारी काली माता मंदिर अनेक भक्तगण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समाज हित में जारी रहेंगे कार्य समिति के पदाधिकारियों ने साझा रूप से कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और जन सहयोग कल्याण समिति भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक और समाज कल्याण के कार्य निरंतर करती रहेगी। अंत में माता रानी से सभी की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की गई

Back to top button
error: Content is protected !!