होम मिनिस्टर अमित शाह का बयान – अहमदाबाद विमान क्रैश पर शाह ने दुख जताया-इस घटना से पूरा देश दुखी,विमान हादसा दुर्भाग्यपूर्ण,
पीड़ितों के साथ पूरा देश खड़ा,
विमान हादसे में एक यात्री की जान बची,
मौत का आंकड़ा प्रशासन जारी करेगा,
हादसे के तुरंत बाद हमने एक्शन शुरु किया,
DNA जांच के बाद मृतकों की पहचान होगी,
विमान में सवा लाख लीटर का ईंधन था,
‘आग तेजी से भड़की,लोगों को बचाना मुश्किल हुआ,एविएशन मिनिस्टरी ने जांच शुरू कर दी है-अमित शाह
सभी DNA गुजरात में ही होंगे। इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। सभी मेडिकल सुविधाएं की गई हैं। रिव्यू मीटिंग में सभी मंत्रियों ने व्यवस्थाओं को देखा है,
राहत कार्य में जिन-जिन एजेंसियों ने काम किया उनका धन्यवाद,जिन लोगों ने अपने परिजनों को गंवाया है। उन लोगों के लिए संवेदनाएं व्यक्त करता हूं,
मैं घटनास्थल पर भी गया। सभी यात्रियों के परिजनों का DNA लिया जा रहा है। विदेश में रहने वाले परिजन को जानकारी दी गई है। शवों के DNA लिए गए हैं। 1000 से ज्यादा DNA टेस्ट किए जाएंगे। गुजरात के पास इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट की कैपेसिटी है।
हादसे के बाद गुजरात सरकार ने डिजास्टर मैनेजमेंट की सभी इकाइयों को लगा दिया। भारत सरकार और गुजरात सरकार ने मिलकर बचाव कार्य किया।
सवा लाख लीटर ईधन विमान में था। गर्मी और तापमान बहुत ज्यादा था। इसलिए किसी को बचाने का मौका नहीं मिला,विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। इसमें से 1 यात्री बचने का अच्छा समाचार मिला है। मैं उससे मिलकर आया हूं। जिनका निधन हुआ है, उनकी पहचान डीएनए टेस्ट से कराई जाएगी।
हादसे में जो पैसेंजर हताहत हुए हैं हम उनके साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री और गुजरात सरकार परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है। 10 मिनट में सरकार के पास सूचना पहुंची थी। हम तुरंत एक्टिव हुए। पीएम का तुरंत फोन आया। भारत और गुजरात सरकार मिलकर राहत कार्य में जुटे – अमित शाह !