
डीडवाना-कुचामन जिले में भारत एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमनाथ मन्दिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मन्दिर पुननिर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर 11 मई को सोमनाथ में माननीय प्रधानमंत्री की उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
इस अवसर पर जिला प्रशासन और देवस्थान विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन डीडवाना स्थित शीतल कुण्ड मन्दिर में किया जायेगा। इस दौरान जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जायेगा।
जिला कलक्टर अवधेश मीना ने इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने एवं आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये है।

