A2Z सभी खबर सभी जिले कीChhattisgarh Elections 2023COVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024MP Election 2023Technologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीनागपुरमनोरंजनमहाराष्ट्रराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023लाइफस्टाइलवर्ल्डकप 2023समाचार

समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटी दो की मौत

महाराष्ट्र-: वर्धा जिले से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर रविवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कार नागपुर से शिर्डी जा रही थी । यह हादसा रविवार सुबह समृद्ध महामार्ग के चैनल क्रमांक 70- 500के पास हुआ। मृत लोगों मे दोनो महिला हैं। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार बेंगलुरू का यह परिवार महाकुंभ मेला प्रयागराज गया हुआ था महाकुंभ स्नान के बाद वापसी यात्रा मे नागपुर से शिर्डी सांई दर्शन के लिए जा रहे थे। आज सुबह यह परिवार अपने कार पर सवार होकर समृद्धि महामार्ग के रास्ते शिर्डी जा रहे थे। जानकारी अनुसार रास्ते में उनकी कार के सामने एक ट्रक आ जाने से उसे ओवरटेक करने की कोशिश में कार तेज गति से पलट गई। यह दुर्घटना बेलारी शिवरी मे हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!