
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: भारत देश की सबसे बड़ी , सेना को सबसे अधिक गोला बारूद उपलब्ध करवाने वाली मध्यप्रदेश के जबलपुर के खमरिया आयुध निर्माण कारखाना के अधिकारी, कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। आयुध निर्माण कारखाने के प्रबंधन के अनुसार उत्पादन को लेकर ऐसा किया गया है। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश की जबलपुर के खमरिया स्थित आयुध निर्माण में कई तरह के महत्वपूर्ण सैन्य सामग्री जैसे जल थल और वायु सेना के लिए सबसे अधिक सैन्य सामग्री का उत्पादन करती है। केंद्रीय सुरक्षा संस्थान के अधीन आने वाली एमआईएल ने सभी उत्पादन इकाइयों को यह निर्देश जारी कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। अति आवश्यकता होने पर केवल दो दिन का अवकाश दिए जाने का निर्णय लिया गया है।ज्ञात हो कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले 26 पर्यटकों की निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी गई। आतंकी हमले के बाद सरकार सुरक्षा को लेकर गंभीर है। हमले के बाद से गोला बारूद बनाने वाली इकाइयों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयुध निर्माण खमरिया कारखाने के अलावा व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर, गन कैरिज फैक्ट्री, जबलपुर के साथ जीआईएफ, सीओडी, डिपो और अन्य वर्कशॉप भी हैं जो कि भारतीय सेना का अभिन्न अंग है।