अधिकार मित्रों को मिली साथी अभियान की महत्वपूर्ण जानकारी
फोटो – जानकारी देते डालसा सचिव दीपक कुमार, बैठक में मौजूद अधिकार मित्र
गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश कुमार के निर्देश पर सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय स्थित लाइब्रेरी सभागार में जिले के अधिकार मित्रों (पीएलवी) की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समाज के बेसहारा बच्चों को पहचान दिलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुरू किए गए आधार पंजियन अभियान साथी की सफलता पर चर्चा

की गई। उन्होंने कहा कि साथी अभियान के तहत 26 मई से 26 जून तक जिले के सुदूरवर्ती गांवों व पहाड़िया समुदाय के बीच जाकर जरुरमंद व बेसहारा बच्चों की पड़ताल करनी है। इसलिए योजनाबद्ध् तरीके से एक टीम बनाकर कार्य करने की जरुरत है। ऐसे बेसहारा बच्चों की पहचान करनी है जिसका अब तक कोई पहचान या आधार कार्ड नहीं बना है। इसके लिए आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र सहित वैसे समाज के समक्ष जाना है जहां ऐसे बच्चे होने की जानकारी मिली हो। एक प्रपत्र पर सभी जानकारी प्राप्त कर सुपुर्द करने की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला स्तर पर गठित साथी टीम की भी जानकारी दी गई। कहा कि पीएलवी न्यायपालिका की महत्वपूर्ण कड़ी है। ऐसे में सामूहिक रूप से ईमानदार पहल की जरुरत है। इसके अलावा पीएलवी की समस्याओं को बारी-बारी से सुनकर समाधान किया गया। मौके पर विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, थाना, जुबिनाइल जस्टिस बोर्ड, सीडब्लूसी, सदर अस्पातल, फ्रंट आफिस, कियूस, सूचना केन्द्र के दर्जनों पीएलवी उपस्थित थे।