
डीडवाना-कुचामन जिले में वर्तमान में मध्य पूर्व एशिया में जारी संघर्ष के कारण अंतराष्ट्रीय गैस आपूर्ति श्रृंखला पर प्रतिकुल प्रभाव के दृष्टिगत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा एलपीजी की आपूर्ति एवं विपणन घरेलू उपभोक्ताओं को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये गये है।
इसी क्रम में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने व कालाबाजारी रोकने हेतु माननीय खाद्य मंत्री एवं जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देशानुसार जिला रसद कार्यालय डीडवाना-कुचामन की टीम दीपक कुल्हार प्रवर्तन अधिकारी, विरेन्द्र सिंह जाखड़ प्रवर्तन निरीक्षक व मनीषा गुर्जर प्रवर्तन निरीक्षक द्वारा रविवार को कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान लाडनूं के मोयल सर्विस सेंटर से 19,रजा स्वीट हाउस रेस्टोरेंट से 1,मन्नत पैलेस रेस्टोरेंट से 3, जोधपुर स्वीट होम रेस्टोरेंट 5 सिलेंडर जब्त किये गये।




