A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना बिहार राज्य मे 02मई 2026से 31मई 2)026के बीच संपन्न किया जायेगा l

गया, 16 अप्रैल 2026, भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य बिहार राज्य में निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 02 मई 2026 से 31 मई 2026 के बीच संपन्न किया जाएगा।

*इस चरण में आम नागरिकों की सुविधा के लिए Self Enumeration (स्व-गणना) का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक नागरिक दिनांक 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 के बीच Self Enumeration पोर्टल https://se.census.gov.in पर लॉगिन कर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं।*

Self Enumeration करने के उपरांत एक Self Enumeration ID (🆔) जनरेट होगी। नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस ID को सुरक्षित रखें एवं अपने घर आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराएं। प्रगणक द्वारा इस ID का मिलान उनके मोबाइल डिवाइस में उपलब्ध विवरण से किया जाएगा। मिलान उपरांत आवश्यकतानुसार जानकारी को सत्यापित एवं संपादित किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर परिवार से पूछकर डाटा में संशोधन भी किया जा सकता है।

Self Enumeration का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाना है।

ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने सभी गया ज़िले के नागरिकों से अपील है कि वे Self Enumeration का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!