
विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो
*चार धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण कें
द्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने निरीक्षण कर कि जा रही तैयारी एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
*जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार को शेष व्यवस्थाओं को आज शाम तक पूर्ण करने के दिए निर्देश*
*हरिद्वार 16 अप्रैल 2026*
चार धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से ऋषिकुल मैदान में तैयार किए जा रहे यात्री पंजीकरण केंद्र में की जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने आज निरीक्षण कर जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों,जिला पर्यटन अधिकारी एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए है कि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के ऑफलाइन पंजीकरण हेतु सभी आवश्यक एवं मूलभूत व्यवस्थाएं जो अवशेष रहा गई है,उन्हें आज देर शाम तक हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए।उन्होंने पंजीकरण केंद्र में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने,यात्रियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था,पेयजल के समुचित व्यवस्था,कूलर एवं पर्याप्त मात्रा में पंखों की व्यवस्था,बाजूला टैंट तैयार करने,फायर सिस्टम व्यवस्था एवं स्वच्छता का उचित प्रबन्धन करने के निर्देश दिए इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं यात्रियों की सुविधा हेतु लगाए गए स्टैंड पोस्टों में उचित पानी की निकासी एवं साफ सफाई व्यवस्था के उचित पर प्रबन्धन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान यात्री पंजीकरण केंद्र पर तैनात किए गए कार्मिकों को निर्देश दिए है कि यात्रियों के साथ शालीनता से बात करे एवं उनके साथ मधुर व्यवहार रखे,पंजीकरण के समय किसी तरह से कोई अव्यस्था न हो,लाइन में खड़े यात्रियों का प्राथमिकता से पंजीकरण कराया जाए।उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी एवं कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी कर्मचारी तैनात किए गए है सभी कार्मिकों के आईडी कार्ड निर्गत कर दिए जाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अवगत कराया है कि चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कल से ऋषिकुल मैदान में यात्रियों का पंजीकरण कार्य शुरू कर दिया जायेगा,यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया चमगादड़ टापू में व्यवस्था की गई है तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु 07 अस्थाई पुलिस चौकिया बनाई गई है तथा 10 पर्यटन पुलिस बूथ बनाए गए है,जो यात्रियों को गाइड करेंगे। उन्होंने अवगत कराया है कि एनडीआरएफ की 35 सदस्य टीम तथा एसडीआरएफ की दो टीम तैनात की गई है।
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था के लिए डाइवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है।
जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने अवगत कराया कि चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण हेतु ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर स्थापित किए गए हैं इसके साथ ही 02 अलग काउंटर बनाए गए है, जिसमें आधार से पंजीकरण न होने की दशा में थंब एवं फेस स्क्रीनिंग काउंटर अलग से बनाए गया है। इन काउंटरों पर शिफ्टवार कार्मिकों की तैनाती की गई है। जो दिन रात 24 घंटे कार्य करेंगे इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा हेतु 15 मोबाइल टीम तैनात की गई है जो धर्मशालाओं एवं आश्रमों में रुके यात्रियों का पंजीकरण करेंगे।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गोयल, सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












