थाना कोठीभार में प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित, अवकाश अवधि में नये प्रभारी को दायित्व सौंपा गया।
महराजगंज।जनपद महराजगंज के थाना कोठीभार पर तैनात प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिहं अपने व्यक्तिगत कारणों से लम्बे अवकाश पर गए हैं। जिसके दौरान थाना कोठीभार के कार्यों के सुचारु संचालन हेतु उ0नि0 अखिलेश कुमार वर्मा को थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
जनसामान्य को अवगत कराया जाता है कि थाना स्तर पर कानून व्यवस्था, जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण एवं अन्य समस्त कार्य पूर्ववत संचालित रहेंगे। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
जनपद महराजगंज पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा एवं सेवा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।