A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ:- तेंदुए ने पांच साल के बच्चे पर किया हमला, बच्चा गंभीर रूप से घायल

बच्चे को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, तेंदुओं के हमलों से कुछ दोनों में ही चार बच्चों सहित अब तक पांच लोग हो चुके है घायल, लोगों में खौफ के साथ ही रोष भी व्याप्त

तेंदुए के हमले से गंभीर घायल बच्चा लव्यांश।

 

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। 

 

तहसील क्षेत्र में माता-पिता के साथ खेत पर गए एक और मासूम बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर तेंदुए द्वारा बच्चे पर हमला करने के बाद क्षेत्र में खौफ व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।

तेंदुए द्वारा बच्चे पर हमले के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़।

कांठ तहसील क्षेत्र गांव सलेमपुर-फजलाबाद निवासी राजीव कुमार अपनी पत्नी ललिता और पांच वर्षीय बेटे लव्यांश के साथ खेत पर गेहूं की गहाई करने थे। यहां दोनों पति-पत्नी खेत में काम कर रहे थे कि इसी बीच पास के ही गन्ने के खेत से निकले एक तेंदुए ने लव्यांश पर अचानक हमला कर दिया। वह उसे अपने जबड़े में दबाकर भाग रहा था कि बेटे के रोने कि आवाज सुनकर मां ललिता व पिता राजीव कुमार दौड़े और दोनों ने अन्य ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तेंदुए से बचा लिया। लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए परिवार वाले कांठ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर आए, जहां से उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। तेंदुए के द्वारा की गई इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई, जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। वन विभाग ने ग्रामीणों को तेंदुए को पकड़वाने के लिए आश्वासन दिया है।

बता दें कि इससे पहले 30 मार्च 2026 को कांठ के गांव महदूद कलमी निवासी दो वर्षीय सिदरा पुत्री अकरम, 31 मार्च 2026 कांठ के गांव मिश्रीपुर की 10 साल की दीपांशी पुत्री अवनेश कुमार पर और 11 अप्रैल 2026 को गांव दरियापुर के तीन साल के मासूम हर्ष पुत्र सुनील कुमार पर भी तेंदुआ हमला कर इन्हें गंभीर रूप से घायल कर चुका है। पिछले महीने 23 मार्च को भी तेंदुए ने कांठ तहसील क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर निवासी किसान विजेंद्र सिंह पर हमला कर उन्हें घायल दिया था। लगातार तेंदुओं द्वारा लोगों पर हमला उन्हें घायल करने से लोगों में डर का माहौल है। कांठ तहसील क्षेत्र के तमाम गांवों में तेंदुए की दहशत है। ग्रामीणों ने घूम रहे तेंदुओं को पकड़वाने जाने की मांग उठाई है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने कांठ क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।  

 

Back to top button
error: Content is protected !!