A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में धूमधाम से निकली प्रभातफेरी

कांठ में प्रभातफेरी से शुरू हुआ चार दिवसीय उत्सव

कांठ में प्रभातफेरी के दौरान बोलते आचार्य भावेश शर्मा।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। 

 

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा कांठ में चार दिवसीय भव्य कार्यक्रम की शुरुआत प्रभातफेरी से गई। नगर में ब्राह्मण समाज के द्वारा निकल गई इस प्रथम प्रभातफेरी में महिलाओं ने भगवान परशुराम जी का प्रचार-प्रसार करते हुए मधुरवाणी में भजन और कीर्तन किया। नगर के विभिन्न निर्धारित मार्गो से होते हुए निकल गई प्रभातफेरी का जगह-जगह नगरवासियों के द्वारा भव्य स्वागत भी किया गया।

प्रभातफेरी में भजन-कीर्तन करतीं महिलाएं।

कांठ में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के पर प्रतिवर्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा भव्य आयोजन किया जाता है, इस बार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 19 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पहले प्रभातफेरी के साथ इस चार दिवसीय आयोजन की शुरुआत ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा की गई। जिसके क्रम में प्रातः नगर के मोहल्ला विशनपुरा स्थित पंडित बाबूराम शर्मा क्षेत्रीय ब्राह्मण धर्मशाला में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा उर्फ रिक्की के नेतृत्व में इकट्ठा हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने विधिविधान और पूरी आस्था एवं श्रद्धा के साथ प्रथम प्रभातफेरी को यहां से शुरू किया।

प्रभातफेरी में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग।

जिसमें ब्राह्मण समाज के महिला पुरुष और बच्चे भगवान श्री परशुराम जी का भजन-कीर्तन और गुणगान करते हुए चल रहे थे, नगर में अनेकों स्थानों पर प्रभातफेरी का लोगों द्वारा स्वागत भी किया गया। यह प्रभातफेरी नगर के वैश्य विश्नोई मंदिर, मुख्य बाजार, लाल न्यादर का चौराहा, पुरानी पुलिस चौकी, घनश्याम पहलवान तिराहा, पुराना डाकघर, मौहल्ला फकीरगंज, संत रविदास धर्मशाला, रामलीला मैदान होते हुए अपने गंतव्य पेपर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें संयोजिका अनुजा शर्मा, आचार्य भावेश शर्मा उर्फ रिक्की, सत्यप्रकाश शर्मा, नवदीप शर्मा, रतेश शर्मा, अंकित शर्मा, अनंत शर्मा, विनायक शर्मा, सार्व शर्मा, यतेंद्र शर्मा, मंजू शर्मा, संजय कौशिक, मुकेश शर्मा, राकेश शर्मा, राजीव शर्मा, दिवाकर शर्मा, अमित कौशिक आदि भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। 

 

Back to top button
error: Content is protected !!