A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में भाजपा ने किया विधानसभा स्तरीय सम्मान संगोष्ठी का आयोजन

बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

संगोष्ठी में बुजुर्ग को सम्मानित करते निवर्तमान विधायक राजेश कुमार व भाजपा के जिला मंत्री विक्रांत सिंह।

 

कांठ (मुरादाबाद,यूपी)

 

भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा स्तरीय सम्मान संगोष्ठी का आयोजन संत रविदास मंदिर कांठ में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू रहे।

संगोष्ठी में बुजुर्ग को सम्मानित करते निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह।

संगोष्ठी से पूर्व मुख्य अतिथि ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को न्याय, स्वतंत्रता, समता बंधुत्व की नींव से उत्प्रोत संविधान को रचा है। संविधान में अनुच्छेद 14 से 18 तक समानता का अधिकार, अनुच्छेद 17 में अस्पृश्यता का अंत यह सब उनकी दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने कहा था मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सीखाना है। कहा कि महिला अधिकारों के लिए उन्होंने हिंदू कोड बिल, मजदूरों के लिए आठ घंटे काम का नियम दिया। साथ ही रिजर्व बैंक की परिकल्पना की। बाबा साहब ने भारत की बुनियाद को जो मजबूती प्रदान की है, आज उसी का बट वृक्ष आत्मनिर्भरता के रूप में खड़ा है। इस दौरान समाज के कुछ लोगों को भी सम्मानित किया गया।

कांठ में संगोष्ठी के दौरान मौजूद लोगों की भीड़।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री विक्रांत सिंह, कांठ मंडल अध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, पूर्व जिला महामंत्री राजन विश्नोई, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा देवराज सिंह, गन्ना समिति सभापति कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई, सूरज सिंह, प्रमोद चौहान, हरि सिंह, नवनीत सहवाग, पवन कुमार, प्रीति जाटव, सोनू जाटव, कृपाल सिंह, सुनील प्रधान, नारायण सिंह, राजकुमार, बाबू सिंह, रामचंद्र, विजयपाल सिंह, निहाल सिंह, सचिन कुमार, विपिन कुमार, दौलत सिंह, सिद्धांत सिंह, मुरारी सिंह, रामकिशन सिंह, राज बहादुर सिंह, रामचंद्र सिंह, अभिषेक, दिनेश, कृष्ण कुमार आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृपाल सिंह एवं संचालन सत्यवान सिंह ने किया।

कांठ में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मुख्य अतिथि।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।  

Back to top button
error: Content is protected !!