A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट मीटर को लेकर आम जनता की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

लखनऊ।

सीएम योगी के सख्त निर्देश: स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का होगा त्वरित समाधान –

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट मीटर को लेकर आम जनता की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक सरकार ने इस उद्देश्य से एक हाई-लेवल कमेटी का गठन किया है, जो जमीनी स्तर पर स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा कर रही है। इस समिति में IIT Kanpur के प्रोफेसर अंकुर शर्मा, प्रवेश बाजपेयी, तेजस मिश्रा और जितेन्द्र द्विवेदी जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी तकनीकी खराबी या बिलिंग संबंधी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा या अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

सरकार का मानना है कि नई व्यवस्थाओं को लेकर फैलने वाले भ्रम और नकारात्मकता को दूर करने के लिए तथ्यों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कार्य किया जाएगा। विशेषज्ञों की यह टीम तकनीकी और व्यावहारिक दोनों पहलुओं पर निगरानी रखते हुए व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएगी।

योगी सरकार का उद्देश्य केवल व्यवस्था में बदलाव करना नहीं, बल्कि पारदर्शिता सुनिश्चित करना और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। इस पहल से आम जनता को राहत देने और भरोसा मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!