A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के जिलाध्यक्ष बने शकील खान

साथीयो ने जताया हर्ष, शकील खान को दी बधाई

बुरहानपुर म.प्र.। समाज सेवी शकील खान की सक्रियता को देखते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीस अहमद कुरैशी के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शकील अहमद, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकरम कुरैशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मसूद जावेद कादरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ताजू खान, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार मोहीनुदीन नारु, राष्ट्रीय विधि सलाहकार अकबर अली, राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल रहीस, प्रदेश अध्यक्ष असलम कुरैशी ने शकील खान को बुरहानपुर जिले का ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति बोर्ड का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। शकील खान के कहा संस्था द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई उसे निष्पक्षता से पुरा करुँगा और बुरहानपुर मे वक्फ भूमि पर अवैध तरिके से कब्ज़ा कर रहे है उनके विरुद्ध विधिवत लड़ाई लड़ेंगे। शकील खान की नियुक्ति पर सभी साथियो ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मसूद जावेद कादरी जी ने दी।

Back to top button
error: Content is protected !!