
जाना बाजार
पुलिस बल सबसे अनुशासित बल है। जो कड़ी मेहनत, त्याग ,संघर्षों के परीक्षणोपरांत पुलिस बल तैयार होता है। पुलिस की वर्दी पहनकर देश समाज की सेवा करते हुए गर्व महसूस करना चाहिए । क्योंकि पुलिस की वर्दी कोई खरीद नहीं सकता। इसलिए इसका सम्मान बनाए रखना चाहिए।
उक्त विचार पीयूष पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर ने रविवार को हैदरगंज थाना परिसर में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो के नव चयनित 40 पुलिस युवक युवतियों को संबोधित करते हुए यह व्यक्त किया। जिन्हें 15 जून को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में नियुक्ति पत्र दिया जाना है। पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने इस दौरान नई भर्ती से आए नव प्रशिक्षुओं को कई तरह से टिप्स देते हुए उनके रहन सहन के आदि के बारे में जानकारी दी। तो वहीं थाना अध्यक्ष विवेक राय ने पुलिस सेवा में होने पर उनके ड्रेस वर्दी अधिकारियों जनता के साथ बातचीत आदि की कार्यशैली पर विस्तृत जानकारी दी ।मौजूद नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद दारोगा श्रीपति मौर्य ने नियुक्ति पत्र लेने के लिए समय से एक साथ अनुशासित ढंग से पहुचने और उनके कार्य व्यवहार के बारे में बताया। दीपक, अंकुर, शिव शंकर, रंजना, राखी रतन, अदिति ,आशु आदि नव चयनित पुलिस नवयुवक और नवयुतियां मौजूद रही। जिनके चेहरे पर मुस्कान बिखर रही थी।