?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आई एफ डब्लू जे पत्रकार संगठन का विस्तार ,जुगल स्वामी संगरिया उपखंड अध्यक्ष घोषित

जुगल स्वामी बने इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट संगरिया उपखंड के अध्यक्ष

 

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट हनुमानगढ़ की संगरिया उपखंड इकाई की बैठक आज जिलाध्यक्ष राजू रामगढ़िया की अध्यक्षता में संगरिया में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जुगल स्वामी को संगरिया उपखंड अध्यक्ष, भगवान दास गोस्वामी को उपाध्यक्ष और मांगीलाल बागड़िया को महासचिव चुना गया। उपखंड की शेष कार्यकारिणी का गठन भी जल्द ही किया जाएगा। बैठक में संगरिया के पत्रकारों को भूखंड आवंटन सहित पत्रकारों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में अध्यक्ष जुगल स्वामी, जिला सचिव अमरनाथ, महासचिव मांगीलाल बागड़िया, उपाध्यक्ष भगवान दास गोस्वामी, सुभाष धारणिया, मदन गिरी गोस्वामी, विक्रम सिंह तंवर, पंकज सोनी, विजय कुमार नुकेरा, दिनेश कुमार, मोहन लाल, अवतार सिंह, प्रेम भारद्वाज, सुरेंद्र जग्गा, सुरेंद्र सामरिया, रूप सिंह तंवर, देवेंद्र सिंह, चिमन गर्ग, रविंद्र कुमार सोनी, पवन सिंगला आदि पत्रकार मौजूद रहेIMG 20250608 WA0090

Back to top button
error: Content is protected !!