?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझुंझुनूंताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगर परिषद झुंझुनूं ने निकाली प्रभात फेरी

IMG 20250608 WA0009

 

झुंझुनूं. राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत रविवार सुबह नगर परिषद झुंझुनूं द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रभात फेरी की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय से हुई जो जेपी जानू राजकीय विद्यालय परिसर तक निकाली गई। इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भांबू, अभियान के जिला संयोजक विशंभर पूनिया, एसडीएम हवाई सिंह यादव व प्रमोद जानू उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में जन समूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई । विधायक राजेन्द्र भांबू ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया गया। प्रभात फेरी में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत कार्यरत महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!