A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

जिला समाहरणालय से हज़ारों की संख्या में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम

जिला समाहरणालय, कैमूर

दिनांक: 14.08.2024

 

जिला समाहरणालय से हजारों की संख्या में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

‘हर घर तिरंगा’ के लिए लोगों को किया प्रेरित

 

 

‘हर घर तिरंगा’ के लिए लोगों को प्रेरित करने और अपने राष्ट्रीय झंडे के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व बुधवार को हजारों की संख्या में स्कूली छात्र -छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने जिला मुख्यालय में झंडी दिखाकर प्रभात फेरी के लिए बच्चों को रवाना किया। मौके पर कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। प्रभात फेरी जिला समाहरणालय, कैमूर से एकता चौक होते हुए जगजीवन स्टेडियम तक निकाली गई। बच्चों के देशभक्ति उद्घोष से पूरा वातावरण बदला-बदला सा नजर आ रहा था। देशभक्ति भावना से ओत-प्रोत बड़ी संख्या में लोग अपने अपने घरों की छतों पर तिरंगा लगाकर राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को प्रकट किया।

 

मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि तिरंगा यात्रा से हमारे देश के नोनीहालों को तिरंगे फहराने के अधिकार को प्राप्त करने की यात्रा के संबंध में बताया गया है कि कैसे हमारे पूर्वजों ने इसे फहराने के लिए अपनी जान की आहुति दे दी थी। नई पीढ़ी को यह मालूम होना चाहिए कि इस तिरंगे से ना केवल हमारा मान,अभिमान,स्वाभिमान जुड़ा हुआ है बल्कि इसमें हमारे पूर्वजों के खून के छीटें भी हैं।

 

‘हर घर तिरंगा‘ आज़ादी के अमृत’ महोत्‍सव के तत्‍वावधान में चलाया जा रहा एक अभियान है। झंडे के साथ हमारा संबंध सदैव व्‍यक्तिगत की बजाए औपचारिक और संस्‍थागत रूप में अधिक रहा है। एक राष्‍ट्र के रूप में झंडे को सामूहिक रूप से घर पर लाना न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्‍यक्तिगत संबंध का प्रतीक है बल्कि यह राष्‍ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्‍ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है।

 

तिरंगा यात्रा जिस रास्ते से गुजरी, उस रास्ते पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिस जिस विद्यालयों से बच्चे आए थे, उन विद्यालयों ने भी यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Back to top button
error: Content is protected !!